जी हां, मैं फ्रांस के सीआईईएल संस्थान में फ्रांसीसी
भाषा सीखता हूं। ...
सीआईईएल बेस्ट, फ्रांस में फ्रांसीसी भाषा सीखने का सबसे अच्छा स्थान है। आप भी यहां अध्ययन कर सकते हैं और हमारे विद्यालय के खुशगवार हरे भरे वातावरण तथा समुद्री किनारों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। विदेश में विशिष्ट अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति के महान अनुभवों से सराबोर होने के लिए यहां संसार के समस्त कोनों से हज़ारों की संख्या में छात्र आते हैं।
विदेशी भाषा के रूप में फ्रांसीसी भाषा पढ़ाने वाले हमारे समर्पित अध्यापकगण चंद सप्ताहों में भाषा की गति में वृद्धि लाने के लिए हंसी-मज़ाक, व्यावहारिक तथा कुशल विधियों का उपयोग करते हैं। फ्रांसीसी जीवनशैली तथा ब्रिटेनी की बहुत सी परंपराओं से परिचित कराने में यहां के घरेलू परिवारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
बिज़नेस फ्रेंच, टीचर ट्रेनिंग, मिलिट्री फ्रेंच, फ्रेंच व पर्यटन, फ्रेंच व थिएटर के क्षेत्र में भाषा के विशिष्ट कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे बहुत से व्यावसायिक कार्यक्रम हैं जिनके बारे में आपको हमारी वैबसाइट से विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
सीआईईएल ब्रेस्ट, फ्रांस में उच्च प्रौद्योगिकी से सुसज्जित प्रयोगशालाओं में दीर्घकालीन कार्यक्रमों के लिए ‘’टोमेटिस’’ नामक आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने वाला एकमात्र विद्यालय है। हमारे बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको और अधिक पढ़ना होगा जैसे हम अपने इस विशिष्ट कार्यक्रम का चयन करने वाले लोगों की श्रवण तथा वार्ता प्रतिभाओं के विकास हेतु संगीत, गायन तथा लेखन का किस प्रकार उपयोग करते हैं।
यहां आपको केवल फ्रांसीसी भाषा के बारे में ही जानकारी नहीं दी जाएगी बल्कि इसके अतिरिक्त बहुत कुछ बताया जाएगा। यहां आप संस्कृति, गर्मजोशी से स्वागत करने वाले ब्रेटन लोगों से दोस्ती, बहुत से देशों के लोगों से दोस्ती करने, सीखने की नई विधियों की खोज करने तथा फ्रांस, ब्रिटेनी के अतुलनीय सौंदर्य क्षेत्र का आनंद लेने का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
फ्रांसीसी भाषा के विद्यालय तथा फ्रांस में भाषा संबंधी पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक सूचना हेतु हम आपको हमारी वैबसाइट देखने के लिए आमंत्रित करते हैं। वैबसाइट देखते समय आपको समस्त सूचना अंग्रेज़ी में मिलेगी । इसके अतिरिक्त समस्त पत्राचार अंग्रेज़ी में ही किए जाने चाहिए।